कृषि राज्यमंत्री चौधरी ने सोमवती अमावस्या पर गंगा में ली आस्था की डुबकी
- DSS Admin
- Jun 15, 2026
देहरादून, 15 जून (हि.स.)। अधिमास, पावन सोमवती अमावस्या के अवसर पर कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने ॠषिकेश में गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर राष्ट्र की समृद्धि, विश्व शांति व कल्याण की प्रार्थना की।
कृषि वकिसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने गंगा के आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा भारत का भरण पोषण भी करती है। गंगा को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती, डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती व संत मुरलीधर भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द ने कहा कि अधिकमास के अवसर पर सोमवती अमावस्या का यह पावन संयोग 301 वर्षों के बाद आया है। कहा कि आज विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस है और श्रीराम कथा हमें अपने बड़ों का सम्मान व उनकी आज्ञा का पालन करने का दिव्य संदेश देती है।

