पर्यावरण मित्रों के आश्रिताें काे नियुक्ति का लाभ दिए जाने के निर्णय का स्वागत
- Admin Admin
- Jun 06, 2025

हरिद्वार, 6 जून (हि.स.)। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने पर्यावरण मित्रों को 2013 की नियमावली में सम्मिलित कर मृतक आश्रित नियुक्ति का लाभ दिए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। मोर्चे के मुख्य संयोजक सुरेन्द्र तेश्वर, संयोजक राजेन्द्र श्रमिक व मुकुल जोशी ने कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा 859 पर्यावरण मित्रों को इस शर्त पर स्थाई किया गया था कि सेवा निवृति एवं मृत्यु होने पर पद समाप्त हो जाएंगे।
वन टाइम सेटलमेंट के तहत सफाईकर्मी की मृत्यु अथवा सेवानिवृत्ति के उपरांत पद स्वतः समाप्त करने की नीति लागू की गई थी। प्रदेश के नगर निकायों मे इस प्रकार के मामले लंबित चल रहे थे। जिससे मृतक आश्रित परिवार परेशान थे। धामी सरकार द्वारा कैबिनेट में मृतक आश्रित नियुक्ति का लाभ दिए जाने के निर्णय से अब उन्हें इंसाफ मिलेगा। उत्तराखण्ड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
आभार व्यक्त करने वालो में मोर्चे के मुख्य संयोजक सुरेन्द्र तेश्वर, संयोजक राजेन्द्र श्रमिक, संयोजक संतोष गौरव, मुकुल जोशी, प्रवीण तेश्वर, अखिलेश शर्मा, टंकार कौशल, सलेकचंद, आत्माराम बेनीवाल, नानकचंद पेवल, मनोज छाछर, बलराम चुटेला, दीपक तेश्वर, आनंद कांगड़ा, राजू खैरवाल, प्रवीण कुमार, प्रदीप, राजेश खैरवाल, काका, कुलदीप कांगड़ा, राजू बाबू, कपिल, दीपक चावरिया, संनी, राहुल, शुभम, उमेश, रोहित, किशोर गोड, लोकेश चौटाला, विकास कुमार, आदेश यादव आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला