ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

अलीपुरद्वार, 11 अप्रैल (हि. स.)। मोबाइल फोन पर बात करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला का नाम तृप्ति गुहा है। वह बिधानपल्ली की निवासी थी। घटना अलीपुरद्वार शहर के बीच-बीच शुक्रवार को घटी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूत्रों के अनुसार, बिधानपल्ली की रहने वाली तृप्ति गुहा खरीदारी करने के लिए सुबह घर से निकली थी। खरीदारी करने के बाद घर लौटते समय मोबाइल फोन पर बात करते समय तृप्ति गुहा ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर रेल पुलिस और अलीपुरद्वार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर