हल्द्वानी की 30 ग्रामसभाओं में महिलाओं को मिलेगी प्रधान की जिम्मेदारी
- Admin Admin
- Jul 06, 2025

हल्द्वानी, 6 जुलाई (हि.स.)। इस बार पंचायत चुनाव के खाद हल्द्वानी ब्लॉक की 60 में से 30 ग्राम पंचायतों में महिलाएं गांव की सरकार चलाएंगी। इनमें सबसे ज्यादा गांव हरिपुर बच्ची न्याय पंचायत के हैं। यहां 20 में से 12 ग्राम पंचायतों में प्रधान की सीट महिला आरक्षित हैं। न्याय पंचायत लाखनमंडी में तीन ग्राम पंचायतों में महिलाओं और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
न्याय पंचायत कुंवरपुर में 11 में से फ्रंच, गुनोपुर जीवानंद न्याय पंचायत में 15 में से पांच, न्याय पंचायत देवलचौड़ में 10 में से पांच ग्रामसभाओं की सत्ता महिलाओं संभालेंगी। जिले में दो चरणों में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है।
हिन्दुस्थान समाचार / DEEPESH TIWARI