
- अब सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक होगा काम
गुवाहाटी, 14 जून (हि.स.)। असम में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते राज्य सरकार ने चाय बागानों के मजदूरों के कार्य समय में बदलाव किया है। अब चाय श्रमिकों को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक काम करना होगा। असम सरकार के श्रम कल्याण विभाग ने इस संबंध में विशेष निर्देश जारी किया है।
पूर्व में चाय बागानों में मजदूरों की ड्यूटी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित थी। लेकिन राज्य भर में लगातार बढ़ रहे तापमान और लू की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह संशोधित समय लागू किया गया है।
ज्ञात हो कि इस समय असम के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश