देवरिया, 19 मई (हि.स.)। देवरिया जनपद के थाना खुखुन्दू पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को भरथुआ चौराहे के पास से पकड़ा।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि खुखुन्दू पर 16 मई 2026 को बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी/संशोधित धारा बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त जीशान खान (27) पुत्र जाकिर खान निवासी बालेपुर कला थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया की पुलिस को तलाश थी।
मंगलवार को मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भरथुआ चौराहे के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्णानन्द सिंह तथा कांस्टेबल रामनिवास राय शामिल रहे।

