कोलकाता होगा योगमय, हुगली नदी में 509 नौका पर होगा आयोजन

नई दिल्ली, 15 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोलकाता में 10 लाख लोगों के साथ योग करेंगे। इस वर्ष के योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग” रखा गया है। मुख्य आयोजन के साथ हुगली नदी में 509 नाव पर योग किया जाएगा।

राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में सोमवार को आयोजित विशेष 'कर्टेन रेज़र' पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग आज एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। इसी विजन को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष की विशेष थीम स्वस्थ आयु के लिए योग” रखा गया है।

केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने कहा कि इस वर्ष 21 जून को योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में रेड रोड पर होगा। प्रताप राव जाधव कहा कि 20 जून को बंगाल दिवस भी मनाया जाएगा 19 जून को योग से ध्यान कार्यक्रम होगा।

उन्होंने बताया कि कोलकाता में योग दिवस की तैयारी पूरी तेजी से चल रही है। पश्चिम बंगाल में कभी भी पिछले 50 वर्षों में योग को महत्व नहीं दिया गया जबकि बंगाल के स्वामी विवेकानंद ने योग का प्रचार प्रसार विश्व भर में किया था। इसलिए योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम इस बार कोलकाता में हो रहा है। 19 जून को कोलकाता में रन फ़ॉर योग का कार्यक्रम होगा।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में 38 स्थानों पर योग होगा। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के कर्तव्य पथ में होगा। संस्कृति मंत्रालय इस वर्ष 100 पुरातत्व महत्व के स्थानों पर योग दिवस आयोजित करेगा। उन्होंने आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा आम जन योग दिवस में योग करे और अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट करे।

उन्होंने कहा कि योग दुनिया का जन आंदोलन बन गया है । विदेश मंत्रालय की सभी दूतावास इस बार योग दिवस पर आउट रिच कार्यक्रम करेंगे । इस बार ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर के साथ भारत की ब्रिटिश एंबेसी योग करेंगे । पिछले वर्ष जापान के प्रधानमंत्री के साथ योग किया था।

इस अवसर पर आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव मोनालीशा दाश और पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक धीरेन्द्र ओझा उपस्थित रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर