अमृतसर| पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्यारे लाल सेठ की जीवनी पर आधारित पुस्तक ‘ए विजनरी की यात्रा' का लोकार्पण होटल में आयोजित समारोह में किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन का उद्घाटन किया और पुस्तक का विमोचन किया। ओपी सोनी ने कहा कि प्यारे लाल सेठ का जीवन संघर्ष, परिश्रम, दूरदर्शिता और समाज सेवा की प्रेरक मिसाल है। सोनी ने मंडल के माध्यम से व्यापारियों की समस्याएं सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने तथा अधिकारों की आवाज बुलंद करने में सेठ के योगदान का उल्लेख किया। इस मौके सांसद गुरजीत सिंह औजला, सुदर्शन कपूर, सुरिंदर दुग्गल, अरुण खन्ना, बलबीर भसीन, अश्वनी कुमार, सुख अमृत, समीर जैन और एसके वाधवा आदि उपस्थित रहे।

