पुतलीघर से यूनिवर्सिटी रोड तक अतिक्रमण

पुतलीघर चौक से यूनिवर्सिटी तक सड़क के बीच लग रही फल-सब्जी की रेहड़ियां यातायात में बाधा बन रही हैं। रेहड़ियों पर रिफ्लेक्टर न होने और नियमों की अनदेखी के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वहीं ग्राहक भी सड़क पर वाहन खड़े कर खरीदारी करते हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम से विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है। -राजन कुमार, निवासी इस्लामाबाद।

   

सम्बंधित खबर