गैंगलैंड में तब्दील होता जा रहा जंडियाला: डैनी

अमृतसर| अमृतसर देहाती कांग्रेस के जिला प्रधान एवं पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने जंडियाला गुरु में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जंडियाला गुरु इस समय गैंगलैंड में तब्दील होता जा रहा है और आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। डैनी बंडाला शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या किए गए मंदीप सिंह मन्ना के घर उनके परिजनों से दुख साझा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जंडियाला गुरु में अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। डैनी बंडाला ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

   

सम्बंधित खबर