खालसा कॉलेज में विश्व पोल्ट्री दिवस मनाया

अमृतसर | खालसा कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज के पशु उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग ने विश्व पोल्ट्री दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार वर्मा के सहयोग से हुए आयोजन में पोल्ट्री स्वास्थ्य, पोषण, प्रसंस्करण और क्षेत्र में उभरती संभावनाओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. वर्मा ने विभाग में नई स्थापित पोल्ट्री वध एवं मांस प्रसंस्करण सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा विद्यार्थियों को आधुनिक पोल्ट्री प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने में सहायक होगी।

   

सम्बंधित खबर