सांसद औजला ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

अमृतसर| नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मुख्यालय में अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से विशेष मुलाकात की। इस दौरान पंजाब और देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसद औजला ने देश की मौजूदा चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि जनता की आवाज बुलंद करना और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने खड़गे के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस देश के हर वर्ग के अधिकारों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष जारी रखेगी।

   

सम्बंधित खबर