अमृतसर| खालसा कॉलेज ने वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आत्म सिंह रंधावा की सरपरस्ती में हुए कार्यक्रम में पंजाब युवा सेवाएं विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कुलविंदर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और कलाकार विद्यार्थियों, उनके सलाहकारों व कोचों को पुरस्कार वितरित किए। समारोह के दौरान प्रिंसिपल डॉ. रंधावा ने बताया कि वार्षिक खालसा कॉलेज थिएटर अवार्ड-2026 प्रसिद्ध रंगमंच शख्सियत केवल धालीवाल को दिया गया, जबकि खालसा कॉलेज लोक कला पुरस्कार-2026 कनाडा में पंजाबी लोक विरासत की सेवा कर रहे हरनाम सिंह को प्रदान किया गया। डॉ. सुरजीत कौर के अनुसार 171 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और 17 विद्यार्थियों को कॉलेज कलर प्रदान किया गया। अंत में डॉ. दीपक देवगन ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।

