अकाल तख्त ने सिख विधायकों-मंत्रियों को भेजे पत्र किए सार्वजनिक:बेअदबी कानून को लेकर 29 जून को किया तलब; कानून के संशोधन पर होगी चर्चा

श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से पंजाब सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में पारित किए गए बेअदबी कानून को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के निर्देश सिख विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों को 29 जून को अकाल तख्त सचिवालय में उपस्थित होने के लिए आधिकारिक पत्रों को सार्वजनिक किया है। प्रभारी बगीचा सिंह ने बताया कि सिख विधायकों और मंत्रियों को पंजाब विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज उनके ई-मेल पतों तथा मोबाइल नंबरों पर वॉटसएप के माध्यम से 17 और 18 जून को निमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं। वहीं स्पीकर कुलतार सिंह को 23 जून को पत्र भेजा गया है। 29 जून को अमृतसर में बैठक, संशोधन पर होगी चर्चा बगीचा सिंह ने बताया कि संबंधित जनप्रतिनिधियों को सचिवालय के अधिकारियों द्वारा फोन के माध्यम से भी सूचित किया गया है कि उन्हें आधिकारिक पत्र भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून में किए गए संशोधनों पर चर्चा करने और सभी पक्षों की राय जानने के लिए 29 जून को सुबह 11 बजे अमृतसर स्थित सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब में बैठक बुलाई गई है। गैर-सिख मंत्रियों से लिखित पक्ष देने को कहा गया इसके अलावा, पंजाब मंत्रिमंडल के गैर-सिख मंत्रियों को भी पत्र भेजे गए हैं। उनसे अनुरोध किया गया है कि वे इस विषय पर अपना लिखित पक्ष 29 जून से पहले सचिवालय को उपलब्ध कराएं ।गौरतलब है कि अकाल तख्त सचिवालय का कहना है कि यह संशोधन कानून श्री अकाल तख्त साहिब, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरु खालसा पंथ की राय एवं सहमति के बिना पारित किया गया था।

   

सम्बंधित खबर