अमर ज्ञान परम धाम सुंदर नगर में 156वां राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। स्वामी परमानंद गिरि की कृपा और साध्वी अपरिमित चेतना के आशीर्वाद से करीब 80 परिवारों को राशन बांटा गया। मुख्य अतिथि अजय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल निर्मल कांता सूरी थीं। अखंड परम धाम से आए स्वामी डॉ. अनंतानंद गिरि ने संगत को सेवा और परोपकार का महत्व समझाया। इस दौरान हरि नाम संकीर्तन भी हुआ। समारोह को सफल बनाने में गिरीश शर्मा, रमेश रामपाल, यशपाल खन्ना, विनोद महाजन, बचन आदि ने विशेष सहयोग दिया।

