भास्कर न्यूज | अमृतसर बाजार सिरकी बंदा स्थित शिवाला गंगाराम में श्री रामायण पाठ का आयोजन किया। जिसमें कई भक्तजन पहुंचे। सुबह 8 से 9:30 बजे तक चले श्री रामायण पाठ में सबसे पहले पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण किया। इसके बाद मंदिर कमेटी की ओर से महादेव की पूजा अर्चना करके श्री रामायण पाठ का शुभारंभ किया। जिसमें धर्मपाल अरोड़ा द्वारा अन्य भक्तों के साथ मिलकर अखंड श्री रामायण पाठ शुरू किया गया। एक महीना चलने वाले इस अखंड पाठ के बाद भंडारा और हवन यज्ञ भी होगा। इस मौके पर कई भक्तजन माथा टेकने और पाठ सुनने मंदिर में पहुंचे। इस मौके पर कई मंदिर कमेटी पदाधिकारी मौजूद रहे।

