बरनाला में 8 साल के बच्चे से कुकर्म:मां गई थी काम पर, पड़ोसी ने घर में घुसकर वारदात की
- Admin Admin
- Jun 12, 2025

पंजाब के बरनाला में 8 वर्षीय बच्चे के साथ पड़ोसी ने कुकर्म किया। पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर आरोपी गुरसेवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना हंडियाया क्षेत्र की है। पीड़ित की मां ने बताया कि वह मजदूरी का काम करती है। घटना के दिन वह काम पर गई हुई थी। घर पर उसके 6 और 8 साल के दो बच्चे थे। दोपहर को पड़ोसियों का फोन आया कि उसका बच्चा रो रहा है और तबीयत खराब है। जब मां घर पहुंची तो बच्चे ने बताया कि पड़ोसी गुरसेवक ने उसके साथ गलत हरकत की। इसके बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से बच्चे को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस चौकी हंडिया के इंचार्ज इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने बताया कि हंडियाया के रहने वाले आरोपी गुरसेवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।