बठिंडा में नहर टूटने से पानी भरा:घर में आई दरारें, फसल डूबी; बहाव गांव की तरफ आ रहा

बठिंडा में रजबहा (नहर) टूटने से दो जगहों पर भारी नुकसान हुआ है। साईं नगर में रजबहा टूटने से घरों में पानी घुस गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निवासियों को अपने घर खाली करने पड़े। कई घरों में दरारें आ गई हैं। किस्तों में खरीदा गया सामान भी खराब हो गया है। तलवंडी साबो उपमंडल के भगवानपुरा गांव में भी रजबहा टूटने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। लगभग 150 एकड़ में लगी धान, मूंग और मक्की की फसलें पानी में डूब गई हैं। रात के समय रजबहा में करीब 100 फीट का बड़ा पाड़ हो गया। पानी का बहाव अभी भी जारी है और गांव की तरफ बढ़ रहा है। पहले भी टूट चुका रजबहा स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह रजबहा पहले भी टूट चुका था। वे प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। किसानों ने फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ लोगों में रोष है। जबकि मौके पर पहुंचे नहर विभाग के जेई ने कहा कि पानी ज्यादा तेज नहीं था, बल्कि मोगा में छेद होने के कारण यह टूटन हुई है। उन्होंने बताया कि बाद में पानी बंद कर दिया गया है, जो करीब पांच से छह घंटे में बंद हो गया। यह काम पूरा हो जाएगा और ठेकेदार आ गया है और वह इस अंतर को पाटना शुरू कर देगा।

   

सम्बंधित खबर