फरीदकोट में 5 किलो गांजा समेत एक गिरफ्तार:सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़ा था, तलाशी दौरान प्लास्टिक के कट्टे से मिला नशा
- DSS Admin
- May 16, 2026
फरीदकोट में सीआईए स्टाफ की टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान 5 किलोग्राम गांजा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मूल रूप से भागलपुर (बिहार) निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जैतो में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा-निर्देशों पर सीआईए स्टाफ जैतो के एएसआई जसवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम बजाखाना रोड स्थित कोठी संता सिंह के पास मौजूद थी। संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया व्यक्ति इसी दौरान उक्त व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे काबू कर उसके पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली तो उसमें से 5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना जैतो में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ASI बोले- रिमांड लेकर नेटवर्क की होगी जांच जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गांजा सप्लाई करने का काम करता है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उससे पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

