फाजिल्का में बुजुर्ग दंपती के घर में लूट:मालिश करने के बहाने घुसा बदमाश, महिला को मारकर गहने लेकर भागा
- Admin Admin
- Jul 15, 2025

फाजिल्का में आज एक बदमाश ने बुजुर्ग दंपती को निशाना बनाया। घटना आज सुबह साढ़े 9 बजे की है। आरोपी ने एक प्रसिद्ध धार्मिक बाबा का नाम लेकर घर में प्रवेश किया। घटना अबोहर के सुंदर नगरी की है। सुंदर नगरी गली नंबर 11 में रहने वाले विनोद सचदेवा (72) और उनकी पत्नी कैलाश अकेले रहते हैं। विनोद बीमार रहते हैं और बिस्तर से उठ नहीं पाते। उनका बेटा परिवार के साथ पठानकोट में रहता है। आरोपी ने दरवाजा खटखटाया और कहा कि धार्मिक बाबा के सेवादारों ने उसे विनोद की मालिश के लिए भेजा है। उसने महिला पर हमला कर सोने के जेवरात लूट लिए और फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने सिटी वन पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश कर रही है।