अकाली दल ने शाहकोट में की मीटिंग

जालंधर|शाहकोट के गांव ढंडोवाल में श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देश पर शिरोमणि अकाली दल की पुनर्रचना के लिए बनाई पांच सदस्यीय कमेटी की तरफ से भर्ती को लेकर मीटिंग हुई। जिसमें हलके के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक और कमेटी के सदस्य जत्थेदार गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा कि अकाली दल की मजबूती पंजाब के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। इस मौके पर पूर्व मंत्री ब्रिज भूपिंदर सिंह कंग लाली, जत्थेदार सुखवंत सिंह रोली, जत्थेदार ऊधम सिंह औलख, अमरीक सिंह परजियां, जत्थेदार लश्कर सिंह रहीमपुर मौजूद थे।

   

सम्बंधित खबर