जालंधर| आदमपुर में कांग्रेस और भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा, जब हलका इंचार्ज पवन टीनू की अगुवाई में कई पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान निधि तिवाड़ी, जो पंजाब महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रटरी हैं, ने आप की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ विक्रम सिंह, संदीप कपूर भी थे। जालंधर के एग्जीक्यूटिव मेंबर जसकरण सिंह और उनके साथियों ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा। टीनू ने कहा कि शहर को सोहणा बनाने के लिए आप की नगर कौंसिल बनानी जरूरी है। कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

