भास्कर न्यूज | जालंधर मां कामाख्या मां राज राजेश्वरी कामाख्या देवी मंदिर कोट सदीक नजदीक गाखला पुल में भक्तों की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित अविनाश गौतम, पंडित राजेश कौशिक व अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाई। विद्वानों ने हवन के माध्यम से भक्तों को कहा कि जब व्यक्ति अपनों से विद्वान, गुणवान और अच्छे गुणों के संपर्क में आता है, तो उस व्यक्ति में अच्छे गुणों का विकास हो जाता है। उसके पास के सभी दुर्गुण दूर हो जाते है और वो सद्गुणों को अपनाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति प्राप्त हो जाती है। सत्संगति की वजह से मनुष्य के अंदर साहस और धैर्य का संचार हो जाता है। उसके जीवन में ज्ञान की वृद्धि हो जाती है। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधकों ने कहा कि 22 से 25 जून तक मां कामाख्या जयंती एवं अंबुवाची मेले के उपलक्ष्य में हवन शाम 7 से 10 बजे तक श्रद्धापूर्वक करवाया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों के साथ चल रही है।

