जालंधर में लेडी डॉक्टर ने किया सुसाइड:पति का अपना अस्पताल, चोरी से ढाई करोड़ लोन लिया, नर्स से अफेयर, इसी से थी परेशान
- Neha Gupta
- Jun 10, 2026
जालंधर के नेशलन आई अस्पताल के डॉक्टर पीयूष की पत्नी डॉक्टर मीनाक्षी ने सुसाइड कर लिया। मीनाक्षी के पिता प्रमोद ने कहा कि बेटी की शादी अक्टूबर 2018 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसने थार ली थी। इसकी किश्तें वह भर रही थी। उनका आरोप है कि पीयूष ने बेटी के नाम पर थार के लिए ढाई करोड़ लोन लिया था। लोन का पैसा मीनाक्षी अपनी सैलरी से भर रही थी। मां ने बताया कि दामाद का नर्स के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। उनकी बेटी से मारपीट की जाती थी। दामाद कई बार मारपीट करने के बाद फोन कर देता था कि मैंने मीनाक्षी को पीट दिया है। मुझसे गलती हो गई। मां ने कहा कि अभी तो सुसाइड की बात कही जा रही है। लेकिन हमें नहीं पता कि सुसाइड किया है या कत्ल किया है। अभी पोस्टमॉर्टम होगा तभी पता चल पाएगा कि असली कारण क्या है। मेरी बेटी के नाम पर पीयूष ने लोन लिया था। कुछ लोन गाड़ी पर था तो कुछ अस्पताल के नाम पर था। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं….

