मंत्री मोहिंदर भगत ने किए शनिदेव के दर्शन

जालंधर | शनि अमावस्या के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने भार्गव कैंप स्थित शनि मंदिर में माथा टेककर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की प्रार्थना की। मौके पर सुदेश भगत, विक्की कुमार, राकेश कुमार, मंगल कुमार और कुलदीप भगत गगन सहित अन्य मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर