पेंशनरों की 18% महंगाई भत्ता देने की मांग

जालंधर | पंजाब पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन, जालंधर सिटी की बैठक अध्यक्ष चरण सिंह बाठ की अगुवाई में देशभक्त यादगार हॉल में हुई। इस दौरान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार पंजाब सरकार से पेंशनरों का 18% महंगाई भत्ता (डीए) और बकाया एरियर के भुगतान की मांग की गई। साथ ही 2.59 के अनुसार भ देने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। एसोसिएशन सदस्यों के सदस्यों ने सरकार से पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस मौके पर उपाध्यक्ष रणजीत कुमार, हरपाल सिंह, शेर बाजवा मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर