रीजन चेयरमैन ने किया क्लब का दौरा

जालंधर | अलायंस क्लब जालंधर दृष्टि द्वारा प्रधान नवीन संगर की अगुवाई में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान रीजन चेयरमैन पीके गर्ग की ऑफिशल विजिट करवाई गई। प्रधान संगर ने उन्हें आने वाले समय में किए जाने वाले सेवा प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर रीजन चेयरमैन गर्ग ने क्लब धारा द्वारा किए जाने वाले प्रोजेक्ट के लिए हर तरह से सहयोग देने का भरोसा दिया। उन्होंने क्लब के सभी साथियों को बधाई दी। इस मौके पर प्रधान नवीन संगर, नीरज बब्बर सचिव, अश्विनी कुमार प्रोजेक्ट चेयरमैन, अमित चावला खजांची, अमरदीप सिंह मोगा प्रेस सचिव, डॉ सुभाष चंद्र वाइस गवर्नर, डॉ जीएस जज, जीडी कुंद्रा, संजीव गंभीर आदि मौजूद थे।

   

सम्बंधित खबर