भास्कर न्यूज | जालंधर रोटरी क्लब जालंधर हेल्पिंग हैंड्स ने लायलपुर खालसा कॉलेज में एक वृक्ष, कल एक बेहतर भविष्य अभियान शुरू किया। क्लब प्रधान डॉ. मनदीप सिंह की अगुवाई में नीम, अर्जुन छाल और टाहली के पौधे लगाए गए। डॉ. मनदीप ने पेड़ लगाने को नैतिक कर्तव्य बताते हुए कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर रशपाल सिंह संधू, प्रोफेसर सतपाल सिंह और एनएसएस वॉलंटियर्स का सहयोग के लिए आभार जताया। यहां चेयरमैन हरमिंदर सिंह सिडाना, कोषाध्यक्ष कंवलदीप सिंह औजला, सेक्रेटरी हरसिमरनजोत सिंह और राजेश बाहरी विशेष रूप से मौजूद रहे।

