मलेरिया का एक और मरीज आया सामने

लुधियाना| शहर में गर्मी का पारा बढ़ने के साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बावजूद जिले में मलेरिया के मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही में मलेरिया का एक और नया मामला सामने आया है, जिसके बाद जिले में अब तक मलेरिया से पीड़ित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 7 हो गई है। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक मलेरिया की चपेट में आया नया मरीज मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। हालांकि, बीमारी की पुष्टि होने और शुरुआती इलाज के बाद वह अपने गृह राज्य वापस लौट गया है। राहत की बात यह है कि जिले में अभी तक डेंगू का सिर्फ 1 मरीज ही सामने आया है, लेकिन मलेरिया के बढ़ते आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं।

   

सम्बंधित खबर