कैंटर महिला को मारी टक्कर, टांग टूटी

लुधियाना| थाना सदर के अंतर्गत आते गिल नहर पुल के पास एक तेज रफ्तार और लापरवाही से आए कैंटर चालक ने पैदल जा रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला दाहिनी टांग टूट गई। पुलिस को दिए बयानों में ग्यासपुरा के रहने वाले 35 वर्षीय हरविंदर सिंह ने बताया कि बीती 14 जून को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी माता करमजीत कौर के साथ गिल नहर के पास ऑटो रिक्शा से उतरे थे। जब वे दोनों पैदल नहर का पुल क्रॉस करके अपने घर की तरफ जाने लगे, तभी मलेरकोटला साइड से एक कैंटर (नंबर JK-02AV-7396) आया। कैंटर को ड्राइवर बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था, जिसने उसकी माता को सीधे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर को मौके पर ही काबू कर लिया गया, जिसकी पहचान सोहन सिंह निवासी गांव नड्ड (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने शिकायत पर केस कर लिया है।

   

सम्बंधित खबर