लुधियाना| चंडीगढ़ रोड स्थित वीर पैलेस चौक पर एक तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे जेसीबी चालक द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि अज्ञात आरोपी चालक मौके से अपनी जेसीबी सहित फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने पीड़ित के पिता के बयानों पर अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जमालपुर के मुंडियां खुर्द (समुंदरी मार्केट) के रहने वाले 48 वर्षीय ललित कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका 25 वर्षीय बेटा राजा अपने दोस्त रणबीर कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंडीगढ़ रोड से जमालपुर चौक की तरफ जा रहा था। जैसे ही वे वीर पैलेस चौक के पास पहुंचे, तो दूसरी तरफ से आ रही जेसीबी नंबर: पीबी 10जेआई-4602) के चालक ने यू-टर्न लिया।

