लुधियाना सेंट्रल जेल में नशा बरामद:चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी,पुलिस ने किया मामला दर्ज

लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त चेकिंग दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। जेल के अंदर बंद एक हवालाती से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद होने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है। चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना सेंट्रल जेल के अंदर सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा रूटीन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान जेल में बंद एक हवालाती की जब गहन तलाशी ली गई तो उसके पास से 50 ग्राम काले रंग का नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जेल के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए आरोपी ने जेल परिसर के भीतर इस वर्जित सामग्री को छिपाकर रखा हुआ था। आरोपी हवालाती की हुई पहचान पकड़े गए आरोपी हवालाती की पहचान हरसुखवीर सिंह के रूप में हुई है जो कि परमिंदर सिंह का बेटा है। वह न्यू शिमलापुरी लुधियाना का रहने वाला है। पुलिस और जेल प्रशासन की कार्रवाई इस मामले का खुलासा तब हुआ जब केंद्रीय जेल लुधियाना के सहायक सुपरिटेंडेंट बलिहार सिंह ने इस पूरी घटना की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस को सौंपा। इस शिकायत के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 07 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस ने आरोपी हवालाती हरसुखवीर सिंह के खिलाफ सख्त कानूनी रुख अपनाते हुए NDPS Act की धारा 20-61-85 (नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कब्जे के तहत),52-A Prison Act (जेल एक्ट) (जेल के भीतर प्रतिबंधित वस्तुएं रखने और जेल नियमों का उल्लंघन करने के तहत) धारा लगाई पुलिस अब इस बात की बारीकी से तफ्तीश कर रही है कि जेल के भीतर इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद यह नशीला पदार्थ अंदर कैसे पहुंचा और इस रैकेट में जेल के भीतर या बाहर का कौन-कौन शामिल है।

   

सम्बंधित खबर