पवित्तर नगर बुड्ढा नाले के पास

लुधियाना| नगर निगम की तरफ से शहर में पार्कों की रेनोवेशन और मेंटेनेंस के लिए हाल ही में धड़ाधड़ एस्टीमेट पास किए हैं, जिनकी लागत पांच करोड़ रुपए से ज्यादा की है। उधर, हकीकत यह भी है कि पार्कों में सही अवस्था में लगे ओपन जिम बिना इस्तेमाल हुए ही निगम की उपेक्षा के चलते कबाड़ होते नजर आ रहे हैं। दैनिक स्टेट समाचार की ओर से शहर के विभिन्न पार्कों में लगे लाखों की लागत वाले ओपन जिम की हालत देखी तो वह जर्जर नजर आए। कई जगह इन उखाड़कर समेटते हुए पार्क में एक ही जगह पर रख दिया गया है। जोकि जनता के पैसे की सीधी बर्बादी है।

   

सम्बंधित खबर