पंजाब में आज दवा दुकानों की राज्यव्यापी हड़ताल:ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ केमिस्टों का बड़ा एक्शन

पंजाब के दवा कारोबार और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी ऑनलाइन दवा कंपनियों की मनमानी और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आज 20 मई को पूरे प्रदेश में दवा दुकानें और होलसेल मार्केट पूरी तरह से बंद हैं। कल रात 12 बजे से शुरू हो चुकी है और आज रात 12 बजे तक यानी पूरे 24 घंटे जारी रहेगी। होलसेल और रिटेल मार्केट पर भारी असर एसोसिएशन के फैसले के बाद आज सुबह से ही पंजाब के तमाम जिलों में दवाइयों की होलसेल और रिटेल मार्केट पूरी तरह बंद नजर आ रही हैं। इस हड़ताल के कारण आज मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों की किल्लत और दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आखिर क्यों बंद हैं आज दवा दुकानें: केमिस्ट एसोसिएशन का सीधा आरोप है कि ऑनलाइन दवा सप्लाई करने वाली कॉपोरेट कंपनियां न केवल स्थानीय दुकानदारों के व्यापार को चौपट कर रही हैं,बल्कि आम जनता की सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर रही हैं। बिना पर्ची (Prescription) के दवाओं की बिक्री: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिना किसी डॉक्टर के प्रामाणिक परामर्श या पर्ची के धड़ल्ले से दवाइयां डिलीवर की जा रही हैं। वेरिफिकेशन का अभाव: ऑनलाइन ऑर्डर लेते समय पर्ची की सत्यता की कोई जांच (Verification) नहीं की जाती जिससे युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग का खतरा खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। नियमों की अनदेखी: जहां जमीन पर काम करने वाले रिटेल केमिस्ट्स के लिए बेहद सख्त नियम और कानून हैं, वहीं इन ऑनलाइन पोर्टल्स पर निगरानी की भारी कमी है। हमारा विरोध केवल व्यापार को लेकर नहीं, बल्कि जनहित और पंजाब की जवानी को बचाने को लेकर भी है। बिना किसी वेरिफिकेशन के घर-घर दवाइयां पहुँचाना युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रहा है। सरकार को इस पर तुरंत लगाम लगानी होगी। सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग केमिस्ट एसोसिएशन ने पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग से पुरजोर मांग की है कि ऑनलाइन दवा कंपनियों की इस अनियंत्रित कार्यप्रणाली पर तुरंत रोक लगाई जाए और इनके लिए कड़े नियम तय किए जाएं। पदाधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और भी उग्र रूप अख्तियार कर सकता है।

   

सम्बंधित खबर