लुधियाना में अकाली-काउंसलर ने कार्पोरेशन के एसई को मारे थप्पड़:एसई दफ्तर से निकले, कमल अरोड़ा बोला-एसई प्रवीण सिंगला सही तरीके से नहीं करते बात

लुधियाना नगर निगम जोन बी दफ्तर में शिरोमणि अकाली दल के पार्षद कमल अरोड़ा ने सुपरिंटेंडेंट इंजीनयर प्रवीन सिंगला को उनके दफ्तर में ही थप्पड़ जड़ दिए। कमल अरोड़ा का आरोप है कि प्रवीण सिंगला सही तरीके से बात नहीं करते हैं। उनका कहना है कि वो नगर निगम जोन में अपने वार्ड नंबर 20 के विकास कार्यों को लेकर आए थे और प्रवीन सिंगला से मिले। उन्होंने सही तरीके से बात नहीं की। इससे पहले भी वो लगातार वार्ड के काम लटका रहे थे। इसी बात को लेकर दफ्तर में बहस हुई। घटना के बाद प्रवीन सिंगला जोन बी दफ्तर से निकल गए। मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बात नहीं की। बाद में उनके भाई ने फोन पर मीडिया को बताया कि अकाली पार्षद ने उनके भाई के साथ हाथापाई की है। वो जल्दी ही मीडिया के सामने आएंगे।

   

सम्बंधित खबर