फर्जी बिलिंग का खेल, फेक डॉक्यूमेंट पर GST रजिस्ट्रेशन:एड्रेस, बैंक डिटेल, फोन नंबर सब फेक, नोटरी पब्लिक की मोहर व साइन भी नकली

पंजाब के लुधियाना में फर्जी बिलिंग का खेल जोरों से चल रहा है। फर्जी बिलिंग माफिया फेक डॉक्यूमेंट लगाकर GST डिपार्टमेंट में रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। रजिस्ट्रेशन के वक्त एड्रेस, बैंक डिटेल, फोन नंबर सब फेक लगाए जा रहे हैं। जांच में सामने आया कि इन फर्मों को जीएसटी पोर्टल पर रजिस्टर कराने के लिए जमा किए गए एड्रेस, बैंक खाते की डिटेल और फोन नंबर सब के सब फेक हैं। यहां तक कि रेंट एग्रीमेंट्स पर इस्तेमाल की गई नोटरी पब्लिक की मुहर और साइन भी नकली निकले। फर्जी बिल माफिया ने सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लगाने के लिए कागजों पर फर्जी कंपनियां खड़ी कर रखी हैं। पिछले दस दिन में 15 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और उनके खिलाफ जीएसटी डिपार्टमेंट ने केस दर्ज करवा दिया है। फर्जी बिलिंग से मुनाफा कमाने के लिए ऐसे हो रही ठगी, सिलसिलेवार जानिए.. इन कंपनियों के शिलाफ हो चुकी है एफआईआर…

   

सम्बंधित खबर