लुधियाना में घर की दूसरी मंजिल पर लगी भयानक आग:बाल-बाल बचा डिंगरा परिवार 2 गाड़ियो ने पाया आग पर काबू

लुधियाना में सोमवार अलसुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां गांधी नगर में डिंगरा परिवार के घर की दूसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते उसने पूरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि समय रहते दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) को सूचना मिल गई, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया। दूसरी मंजिल पर रखा किराने का सारा सामान जलकर राख। इलाके के पार्षद (काउंसलर) नीरज आहूजा ने बताया कि उन्हें तड़के 4 बजे इस घटना को लेकर एक घबराहट भरा फोन आया था। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गईं। शुरुआती दौर में आग बहुत ज्यादा भड़की हुई थी, जिसके चलते स्थिति को काबू करने के लिए तुरंत एक और दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाना पड़ा। गली बन रही थी, इसलिए दमकल को हुई थोड़ी परेशानी मौके पर मौजूद फायर ऑफिसर पंकज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया हमें ठीक 4 बजे आग लगने की कॉल मिली थी। सूचना पाते ही हमारी टीम महज 15 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई थी। हालांकि, इलाके की गली में निर्माण कार्य (सड़क बनने का काम) चल रहा है, जिसके कारण हमारी बड़ी गाड़ियों को घर तक पहुंचने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाल लिया। घर से ही चलता था किराने का कारोबार जानकारी के अनुसार डिंगरा परिवार अपने घर से ही किराने (Kiryana) का व्यापार करता है। घर की जिस दूसरी मंजिल पर आग लगी, वहां किराने का भारी भरकम स्टॉक और सामान रखा हुआ था। आग ने सबसे पहले इसी सामान को अपनी चपेट में लिया। आग लगने के कारणों की हो रही है जांच फिलहाल मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है और कूलिंग का काम किया जा रहा है। आग किन कारणों से लगी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिवार के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस भयानक हादसे में सभी सदस्य सुरक्षित हैं और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

   

सम्बंधित खबर