गर्मी का डबल चौका...पारा 440 पार

भास्कर न्यूज | लुधियाना आईपीएल में धड़ाधड़ लग रहे चौके और छक्कों की तरह अब गर्मी ने भी डबल चौके लगाने शुरू कर दिए हैं। 16 मई तक जहां तापमान 39 डिग्री तक ही चल रहा था उसमें अचानक से बढ़ोतरी दर्ज हुई और 19 मई को दिन का तापमान 5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ सीधे 44.2 डिग्री आ पहुंचा है। तापमान सामान्य से 5 डिग्री बढ़ते ही दिन में चली भीषण लू ने सड़कों पर लोगों का निकलना मुश्किल कर दिया है। वहीं रात का पारा 28 डिग्री रहा। सीजन में पहली बार दिन और रात का पारा सर्वाधिक रहा। भास्कर एक्सपर्ट डीडी दुबे के अनुसार सूबे में इन दिनों तापमान अचानक बढ़ने की बड़ी वजह नॉर्थ-वेस्ट (उत्तर-पश्चिम) दिशा से आने वाली गर्म और शुष्क हवाएं हैं। ये हवाएं मुख्य रूप से पाकिस्तान, बलूचिस्तान, दक्षिण अफगानिस्तान और राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से होकर पंजाब तक पहुंचती हैं। इसी के चलते यहां पर अब तापमान आगे और बढ़ेगा। अनुमान है कि 25 मई तक 45-46 डिग्री तक रिकॉर्ड होगा। गर्म और शुष्क हवाओं के चलते अब रातें भी लू की चपेट में आ चुकी हैं। मंगलवार की दोपहर तो लू की चपेट में रही, जबकि शाम को भी राहत नहीं थी और गर्म हवाएं चलीं। फार्मेसी के बाहर शेड में लगे सभी पंखे बंद। दोपहर करीब 1.30 बजे पीएयू की तस्वीर। फोटो: कंवलदीप डंग 43% हवा में नमी रात 20% हवा में नमी शाम 34% हवा में नमी सुबह 25 मई 24 मई 23 मई 22 मई 21 मई 20 मई 290 280 450 440 290 290 450 440 280 290 450 440 न्यूनतम अधिकतम शाम6:00 शाम4:00 दोपहर2:00 दोपहर12:00 सुबह 10:00 सुबह 8:00 सुबह 6:00 280 340 390 420 440 390 410 440 10 घंटे में 16 डिग्री चढ़ा पारा, ऐसी रही दिनभर की चाल सिविल अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में पहले और दूसरे फ्लोर में ठंडा पानी न आने के चलते मरीजों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी तो पुरानी बिल्डिंग में वॉर्ड में भर्ती मरीजों को हो रही थी। क्योंकि इस तपती गर्मी में उनको पंखों का ही सहारा था। क्योंकि वॉर्डों में ऐसी नहीं लगा था। इसके चलते मरीजों को इस बरसती आग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सिविल अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1500 मरीज इलाज के लिए आते हैं। अलग-अलग वॉर्डों में औसतन 90 मरीज भर्ती रहते हैं। एसएमओ डॉ. अखिल सरीन ने बताया 11 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया था। इसके चलते लाइट चली गई थी। शाम तक लाइट ठीक हो गई थी और आपूर्ति शुरू हो सकी। वॉर्डों में एसी लगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी वॉर्डों में एसी लगाए जाएंगे। भास्कर एक्सपर्ट 44 डिग्री के पार पहुंचे पारे ने जहां आम जनजीवन बेहाल कर दिया है, वहीं सिविल अस्पताल की ओपीडी के बाहर फॉर्मेसी के शेड में लगे सभी 24 पंखे बंद पड़े हैं। दवा लेने आए मरीज और उनके तीमारदार तपती गर्मी में बिना पंखों के बेहाल नजर आए। वहीं दूसरी तरफ फार्मेसी के अंदर पंखे चल रहे थे। ज्यादा प्यास, पसीना आना और सिर दर्द होना स्ट्रोक के लक्षण इस समय बढ़ते तापमान के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है। हीट स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों में अचानक ज्यादा प्यास लगना और ज्यादा पसीना आना, सिर दर्द होना, थकावट होना, उल्टियां आना, मसल क्रैम्स यानी पैरों या पेट की मांसप पेशियों में तेज ऐंठन (मरोड़) पड़ना है। स्थिति गंभीर होने पर शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ना, मरीज का भ्रमित होना, चिड़चिड़ापन, जुबान लड़खड़ाना, दिल की धड़कन और सांस की रफ्तार तेज होना तथा दौरे पड़ना या बेहोशी जैसे लक्षण दिखते हैं। इससे बचाव के लिए दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, ज्यादा पानी पीएं, धूप में छाते का इस्तेमाल करें और भारी एक्सरसाइज करने से परहेज करें। डा. अशिमा, मेडिसिन, सीएमसी सिविल अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में नहीं लग सके एसी, मरीज परेशान रात8:00 सिविल अस्पताल में डिस्पेंसरी के बाहर सभी 24 पंखे बंद, वॉर्डों में सिर्फ पंखों के सहारे मरीज

   

सम्बंधित खबर