महावीर मंदिर में सुंदरकांड पाठ संपन्न

लुधियाना| गुड़मंडी स्थित प्राचीन श्री महावीर मंदिर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला का भव्य समापन हुआ। राष्ट्रीय हिंदू मंच पंजाब और महावीर मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अध्यक्ष पवन शर्मा की अगुवाई में प्रत्येक मंगलवार को चल रहे संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ के अंतिम दिन भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शुभारंभ मुख्य पुरोहित पंडित राजेश तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोचारण और बाला जी के विशेष आह्वान से हुआ। सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में महिला संकीर्तन मंडल की दर्जनों महिला श्रद्धालुओं ने ढोलक और मंजीरों की थाप पर अत्यंत सुरीले अंदाज में श्री सुंदरकांड पाठ का गायन किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक नरेंद्र कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ना और उनमें धर्म के प्रति रुचि पैदा करना माता-पिता का सबसे पहला कर्तव्य है। समागम में भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ भाजपा नेता उमेश मल्होत्रा, ललित गुप्ता, कल्याण भगत, राकेश साल्दी, दविंदर भाटिया, राजिंदर सचदेवा, संजीव जैन, काला टक्कर और ट्रस्टी विपन थापर सहित कई गणमान्य हस्तियों ने शीश नवाया।

   

सम्बंधित खबर