दो युवक हथियारों समेत गिरफ्तार किए

सीआईए-1 की पुलिस ने अमृतसर से हथियारों की खेप लेकर लुधियाना आ रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, दो पिस्तौल और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकुश (19) और अनुराज (23) निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी विसाखा सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों युवक अवैध हथियार लेकर लुधियाना की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही सीआईए-1 की टीम ने लाडोवाल टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर दी। जांच के दौरान दोनों युवकों को काबू कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर थाना लाडोवाल में मामला दर्ज कर लिया है।

   

सम्बंधित खबर