श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 5 से

मोगा | लाला लालचंद धर्मशाला में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 5 से 11 जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें भक्ति और ज्ञान की धारा बहेगी। समाजसेवी सतपाल जिंदल और सचिन जिंदल ने बताया कि कथावाचक बृजवासी गौरव कृष्ण दीक्षित श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान करवाएंगे। कथा का समय रोजाना शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि भागवत सभी हिंदू धर्म ग्रंथों का सार है। यह केवल एक पुस्तक नहीं बल्कि साक्षात श्रीकृष्ण का शब्द स्वरूप है। जिस स्थान पर भागवत कथा का वाचन और श्रवण होता है, वह स्थान किसी भी तीर्थ स्थल के समान पवित्र हो जाता है।

   

सम्बंधित खबर