खत्री सभा ने प्रिया धीर का किया सम्मान

मोगा | ​​सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में आरकेएस स्कूल की छात्रा प्रिया धीर ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रिया धीर ने आर्ट्स स्ट्रीम में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल करके अपने माता पिता, स्कूल व खत्री बिरादरी का नाम ऊंचा किया है। इस शानदार उपलब्धि पर खत्री सभा ने खत्री भवन में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें प्रिया धीर और उनके माता पिता को विशेष रूप से सम्मानित किया। खत्री सभा के चेयरमैन एडवोकेट विजय धीर, अध्यक्ष डॉ. एमएल जैदका, विकास कपूर ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रिया की इस सफलता पर सभा के सदस्यों को उसे सम्मानित करते हुए बेहद गर्व महसूस हो रहा है। इस मौके पर हरीश धीर, डिंपल धीर, रिया बाहरी, सुशील स्याल, संजीव कौड़ा, केवल बांसल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

   

सम्बंधित खबर