पंजाब में बॉर्डर से सटे इलाकों में कल मॉक ड्रिल:6 जगह हवाई हमलों से बचने का होगा अभ्यास, सायरन बजेंगे; तैयारियां शुरू
- Admin Admin
- May 28, 2025
केंद्र सरकार के निर्देश के बाद पंजाब में कल (29 मई को) फिर मॉक ड्रिल होगी। पाकिस्तान से सटे 6 जिलों में मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजेंगे। इमरजेंसी व्यवस्थाओं को भी जांचा जाएगा सिविल डिफेंस ने मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि, इससे जुड़े प्रशासनिक आदेश अभी जारी नहीं हुए हैं। इसे लेकर शाम तक आदेश जारी होने की संभावना है। केंद्र सरकार की ओर से भी आज शाम को इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानी है। इन 6 जिलों में होगी मॉक ड्रिल पाकिस्तान की सीमा से पंजाब के 6 जिले सटे हुए हैं। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं। पहलगाम आतंकी हमले के जब भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ा था, तब भी पंजाब के ये 6 जिले ही सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। अब सिविल डिफेंस इन जिलों में ही फिर से लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से जागरूक करने के लिए मॉक ड्रिल करेगी। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं...



