बटाला में गैंगस्टर के गुर्गे का एनकाउंटर:रंगदारी की डिमांड पूरी न होने पर कपड़ा कारोबारी के घर पर की थी फायरिंग, पैर में लगी गोली
- DSS Admin
- Jun 25, 2026
रविवार देर रात बटाला के कपड़ा व्यापारी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम और एक गैंगस्टर के गुर्गे के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह जख्मी हो गया। आरोपी को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले बटाला के एक नामी कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। हालांकि, निशाना चूकने की वजह से गोलियां व्यापारी के घर की बजाय उसके पड़ोसी के मकान पर जा लगी थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बलदेव सिंह नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी इस वारदात में मुख्य संलिप्तता सामने आई थी। हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर दागीं गोलियां गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम ने आरोपी बलदेव सिंह से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने बड़ा खुलासा किया। आरोपी ने कबूल किया कि वारदात में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल उसने गांव उधनवाल के पास पड़ते गांव मानेस के नजदीक नहर के किनारे छिपाकर रखा हुआ है। पुलिस टीम जब आरोपी को साथ लेकर हथियार बरामद करने के लिए बताए गए ठिकाने पर पहुंची, तो आरोपी ने चालाकी दिखाई। उसने वहां छिपाकर रखा हथियार निकाला और अचानक पुलिस पार्टी पर ही फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और सेल्फ डिफेंस में जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई इस क्रॉस फायरिंग में पुलिस की एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। अस्पताल में कड़ी सुरक्षा पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपी बलदेव सिंह को पुलिस ने तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वारदात के बाद अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और आरोपी को कड़े पहरे के बीच रखा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के ठीक होने के बाद उससे आगे की पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस गैंगस्टर के इशारे पर काम कर रहा था। रविवार रात दो बजे की थी फायरिंग बता दें, बटाला में फिर कारोबारी के घर पर रंगदारी मांगने को लेकर रविवार रात दो बजे कादियां रोड पर न्यू टाप सिंटी कालोनी में एक कोठी पर अज्ञात बाइक पर सवार लोगों ने 6 गोलियां चलाई थी। गोलियां घर के गेट और आंगन की दीवारों में लगी हैं। कारोबारी से रंगदारी मांगने के काल और वॉइस मैसेज आ रहे थे। कारोबारी वरिंदर सिंह वासी न्यू टॉप सिटी कादियां रोड ने बताया कि उसे पिछले काफी दिनों से अमन आंडा नाम के गैंगस्टर की तरफ से फोन काल और वाइस मैसेज के माध्यम से दस लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही थी। रंगदारी ने देने के बदले में उसे और उसके परिवार को गोलियां मारने की धमकियां दी जा रही थी।

