सुजानपुर में पशु तस्कर अरेस्ट, 4 गौवंश छुडवाए:गौशाला में मवेशियों को सुरक्षित भेजा; 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

सुजानपुर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 2 बैल और 2 गायों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें सुरक्षित रूप से गौशाला पहुंचा दिया। कपिला चैरिटेबल गौशाला के प्रधान राजकुमार राजू और संस्थापक सती चौहान ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि गौ तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई सराहनीय है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति गौवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराता है, तो उसे गौशाला में सुरक्षित आश्रय दिया जा सकता है। गौशाला में गायों की उचित देखभाल गौशाला प्रबंधन ने बताया कि चेयरमैन सत्यपाल की देखरेख में कपिला चैरिटेबल गौशाला में गायों की उचित देखभाल, चारे-पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं का पूरा प्रबंध किया जाता है। गौशाला प्रबंधन ने आम लोगों से भी गौवंश की सुरक्षा के लिए सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन और पुलिस को देने की अपील की है।

   

सम्बंधित खबर