तरनतारन में स्कूल जाते छात्र की सड़क हादसे में मौत:गैस सिलेंडर वाहन ने मारी टक्कर, आठवीं कक्षा में पढ़ता था

तरनतारन जिले के गांव फतेहाबाद में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठवीं कक्षा के छात्र धीरज तेजपाल की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब धीरज रोज की तरह स्कूल जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर ले जा रहे एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई। मृतक के पिता निंदर सिंह और स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि धीरज एक होनहार छात्र था और हर दिन समय पर स्कूल जाता था। हादसा स्कूल से कुछ ही दूरी पर हुआ, जिससे स्कूल स्टाफ और गांव के लोग भी सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन चालक की तलाश जारी है।

   

सम्बंधित खबर