भाजपा संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसका कार्यकर्ता: प्रकाश राणा
- Admin Admin
- Nov 09, 2025
मंडी, 09 नवंबर (हि.स.)। भाजपा चौंतड़ा मंडल के महिला मोर्चा एवं एसटी मोर्चा तथा जोगिंदरनगर मंडल के ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी रविवार को विधायक प्रकाश राणा के गोलवां स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे। इस दौरान विधायक प्रकाश राणा ने संगठन की भावी कार्ययोजना, क्षेत्रीय विकास तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।
विधायक राणा ने कहा कि भाजपा संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसका कार्यकर्ता है। जब प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का संकल्प लेकर काम करता है, तभी संगठन सशक्त और जनहितकारी बनता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्जवल कार्यकाल की मंगलकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष चौंतड़ा परवीन कुमार, भाजपा मंडलाध्यक्ष जोगिंद्रनगर संजय शर्मा, महिला मोर्चा चौंतड़ा की अध्यक्ष ईशा राठौर और उनकी पूरी कार्यकारिणी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष जीत राव और उनकी टीम तथा ओबीसी मोर्चा जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष रेवत सिंह और उनकी पूरी टीम उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा



