हरियाणा में 2 IAS और 44 HCS अफसरों का ट्रांसफर:हिसार में रोडवेज का नया GM, गुरुग्राम में CEO-कमिश्नर बदले; CM के OSD की भी नियुक्ति
- Admin Admin
- Jul 20, 2025

हरियाणा सरकार ने 2 IAS अफसर और 44 HCS अफसरों का ट्रांसफर किया है। IAS अधिकारी दीपक बाबूलाल को कैथल में म्युनिसिपल कमिश्नर लगाया गया है। इसी तरह, IAS अधिकारी निशा को पंचकूला जिला परिषद की CEO लगाया गया है। इसी तरह, HCS अधिकारी सुमित कुमार को गुरुग्राम जिला परिषद और शीतला माता मंदिर श्राइन बोर्ड का CEO लगाया गया है। राजीव प्रसाद को हरियाणा विधानसभा का सेक्रेटरी लगाया गया है। राहुल मित्तल को हिसार में हरियाणा रोडवेज डिपो का जनरल मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है। नरेंद्र पाल मलिक को हरियाणा के मुख्यमंत्री की घोषणाओं के लिए OSD लगाया गया है। प्रीतपाल सिंह को गुरुग्राम नगर निगम में जॉइंट कमिश्नर लगाया है। दिलबाग सिंह को हरियाणा परिवहन विभाग में जॉइंट डायरेक्टर लगाया गया है। एकता चोपड़ा को फरीदाबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का एडिशनल CEO नियुक्त किया गया है। अधिकारियों के ट्रांसफर के ऑर्डर...