हरियाणा में वीटा दूध महंगा हुआ:फुल क्रीम 500ML पैकेट पर एक रुपया ज्यादा देना होगा, एक लीटर पर दो रुपए की बढ़ोतरी

हरियाणा में दूध उपभोक्ताओं को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। बल्लभगढ़ मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड (विटा) ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। ये नए दाम 20 मई 2026 से लागू हो जाएंगे, यानी 19 मई की रात से जो दूध आएगा, वो महंगा होगा। बल्लभगढ़ एरिया में ही ये नए दाम लागू होंगे। विटा फुल क्रीम दूध के 500 ML पैक की कीमत 35 से बढ़ाकर 36 रुपए और 1 लीटर पैक की कीमत 69 से बढ़ाकर 71 रुपए कर दी गई है। टोंड मिल्क के 500 एमएल पैक पर 1 रुपए और 1 लीटर पैक पर 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। स्टैंडर्डाइज्ड और डबल टोंड दूध की कीमतों में भी 1 से 2 रुपए तक इजाफा किया गया है। नई रेट लिस्ट…. हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

   

सम्बंधित खबर