HPSC का घेराव करने पहुंचे भर्ती कैंडिडेट:5 DSP के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात, वॉटर कैनन और दंगा नियत्रंक वाहन भी पहुंचे
- DSS Admin
- May 20, 2026
हरियाणा लोक सेवा आयोग के भर्ती सिस्टम के खिलाफ भर्ती कैंडिडेट पंचकूला में विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ओबीसी बिग्रेड के द्वारा किया जा रहा है। जिसको समर्थन देने के लिए JJP नेता दिग्विजय चौटाला भी आए हैं। प्रदर्शन के लिए पहुंचे भर्ती कैंडिडेट में शामिल गुरमेल डाबी ने बताया कि सरकार बिहार के चेयरमैन को हरियाणा के युवाओं पर थोप रही है। जिसके कारण यूपी-बिहार के लोगों को यहां पर नौकरियां दी जा रही हैं। युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 5 डीएसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। प्रदर्शन के मुख्य कारण (युवाओं की मांगें)::: कांग्रेस और इनेलो भी कर चुकी प्रदर्शन और घेराव इनेलो (INLD) का पंचकूला में प्रदर्शन : इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने पंचकूला स्थित HPSC कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस के साथ तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद राज्यपाल के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। उससे पहले कांग्रेस भी सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर चुकी है। जिसमें दीपेंद्र हुड्डा ने बैरिकेड कूद गए थे। प्रशासन की ओर से वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया था। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान जमकर हंगामा किया था।

